जनजातीय अस्मिता के प्रतीक बने बिसाहूलाल - विष्णु दत्त शर्मा
जनजातीय अस्मिता के प्रतीक बने बिसाहूलाल - विष्णु दत्त शर्मा

जनजातीय अस्मिता के प्रतीक बने बिसाहूलाल - विष्णु दत्त शर्मा

अनूपपुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश की जनता आज भी 2003 के पहले वाले दिग्विजय शासन काल को याद करती है। तब सड़क, बिजली,पानी के साथ कुशासन,अराजकता का बोल बाला था। 2018 मे उसी दिग्विजय - कमलनाथ की जोड़ी ने प्रदेश की जनता को झूठे वचनों के भ्रम जाल में फंसा कर सरकार तो बना ली, लेकिन उसके बाद जनता के हितों को भूल कर पुत्र मोह से ग्रस्त होकर अपना हित साधने लगे। यह बातें गुरुवार को अनूपपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पार्टी उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह के नमांकन भराने के बाद चुनावी आम सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने आम जनता को प्रणाम् करते हुए कहा कि मैंने इस क्षेत्र को 2003 से बहुत नजदीक से देखा है। दिग्विजय सिंह के शासन काल में तब सड़क, बिजली, पानी की व्याप्त समस्या तथा कुशासन का राज रहा, 2018 में दिग्विजय की फिर इंट्री हुई आम जनता कांग्रेस के 15 माह के शासन काल मे जनता त्राहि त्राहि कर उठी थी। कमलनाथ-दिग्विजय की जोड़ी अपने बेटों को मंत्री बनाकर बिसाहूलाल सिंह जैसे वरिष्ठ जनजातीय विधायकों की उपेक्षा करते रहे। वे अपना ही घर नहीं संभाल सके जिसके कारण कांग्रेस कुशासन का अंत हो गया। आज हम उप चुनाव में हैं। इसमें मिलने वाली विजय प्रदेश को स्थिरता तथा विकास की ओर ले जाएगी। केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार विकास का पर्याय है। 15 वर्ष मे शिवराज ने प्रदेश का कायाकल्प कर दिया। किसानो की दशा मे काफी सुधार हुआ है। यह चुनाव प्रदेश को स्थायित्व देने वाला चुनाव है। प्रदेश में विजय का रिकार्ड अनूपपुर में बनने वाला है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने अनूपपुर जिले की माटी का लाल बिसाहूलाल को बताया। उन्होने राहुल गांधी को राहुल खान बताते हुए कहा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता से वायदा किया था कि दस दिन में किसानों का कर्जा माफ कर दूंगा। किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ तो बिसाहूलाल सिंह ने कमलनाथ को पद से हटा दिया। गांव का समग्र ठोस काम भाजपा सरकार ने किया। अनूपपुर जिला विकास की गति में शामिल हो गया है। धुर्वे ने अपील की कि दशहरा में अन्याय,झूठ का दहन करें। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने लोकतंत्र को मजबूत करने का कार्य किया। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिये भाजपा सरकार कटिबद्ध है। विकास के लिये धन की जरुरत होती है। लक्ष्मी कभी हाथ पर बैठ कर नहीं बल्कि कमल पर बैठ कर आती हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने कहा कि 2003 मे प्रदेश मे भाजपा सरकार बनी। जिसके बाद म प्र मे विकास को गति मिली। 2020 मे प्रदेश मे बिसाहूलाल सिंह के सहयोग से सरकार बनी। कांग्रेस का झूठ जनता के साथ बड़ा धोखा था। उन्होंने बिसाहूलाल सिंह को विजयी बनाने की अपील की। जबकि सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री ने विकास की नयी परिभाषा गढ़ी है। पिछले पन्द्रह साल मे शिवराज सरकार ने जो कार्य किये हैं ,उन्हें अब और गति प्राप्त होगी। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in