चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका :  डावी
चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : डावी

चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका : डावी

गुना, 20 अक्टूबर (हि.स.)। आगामी चुनाव में सोशल मीडिया सबसे प्रमुख भूमिका निभाने वाला है। ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यमों से आम लोगों को आकर्षित करने के तरीकों पर ध्यान देना चाहिए। सोशल मीडिया के माध्यम से हमको केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर घर पहुँचाना है तभी चुनाव में सोशल मीडिया का सदुपयोग होगा। यह बात प्रदेश संयोजक शिवराज डावी ने मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला में बमोरी के वूथ स्तर के भाजपा सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश संयोजक आईटी सोशल मीडिया शिवराज डावी एवं बमोरी चुनाव प्रभारी एवं मप्र पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष अवधेश नायक एवं प्रदेश सह संयोजक अभिनंदन त्यागी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कार्यालय प्रभारी आलोक विजयवर्गीय, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, अजय शर्मा, अंकुर श्रीवास्तव मंचासीन रहे। कार्यशाला में मप्र पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष अवधेश नायक ने उपस्थित सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, आगामी चुनाव में सोशल मीडिया अहम भूमिका निभाने वाला है। सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन को आकर्षित करने के तरीकों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चुनावी मोड में विशेषतौर पर वर्चुअल रैलियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने का भी अहवान किया। सह संयोजक त्यागी ने कहा कि आईटी कार्यकर्ताओं की पहुंच भाजपा के प्रत्येक व्यक्ति तक होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने डिजिटल योद्धाओं को चुनाव का ध्यान रखते हुए कहा कि आप लोगों के कंधे पर पार्टी की अहम तकनीकी जिम्मेदारी है। कार्यशाला में प्रणव जैन प्रदेश सचिव कांग्रेस आईटी, मनीष रजक जिला महासचिव आईटी, जीतू रजक ब्लाक अध्यक्ष आईटी सहित युवाओं ने कांग्रेश छो?कर आये आईटी सोशल मीडिया के पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in