चंबल अटल प्रोग्रेस-वे बनने से खुलेंगे इस क्षेत्र के विकास के द्वार: सीएम शिवराज
चंबल अटल प्रोग्रेस-वे बनने से खुलेंगे इस क्षेत्र के विकास के द्वार: सीएम शिवराज

चंबल अटल प्रोग्रेस-वे बनने से खुलेंगे इस क्षेत्र के विकास के द्वार: सीएम शिवराज

दिमनी विधानसभा क्षेत्र में महाविद्यालय खोलने की घोषणा दतिया, 10 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि चंबल अटल प्रोग्रेस-वे बनने से इस क्षेत्र का विकास तेजी से होगा और बड़ी संख्या में उद्योग धंधे खुलेंगे, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा।चंबल अटल प्रोग्रेस-वे से क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। इससे कृषि, उद्योग, शिक्षा एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री गुरुवार को चंबल संभाग के मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रतीरामपुरा में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने 88 करोड़ से अधिक की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम दिमनी में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। साथ ही दिमनी में ही खेल मैदान एवं मुरैना जिले में सैनिक स्कूल खोलने की भी बात कही। समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, कृषि राज्यमंत्री गिर्राज डण्डोतिया, जिला पंचायत अध्यक्षा गीता हर्षाना, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना, पूर्व मंत्री मुंशी लाल, पूर्व विधायक गजराज सिंह एवं पूर्व महापौर अशोक अर्गल, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी जितनी गर्मी पड़ रही है, उससे अधिक गर्मी मुरैना एवं भिण्ड जिलों के युवाओं के खून में होती है। चंबल क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करते है। वे लड़ाई के समय दुश्मन की छाती छलनी कर देते हैं। इसलिये हमारे देश की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता है। यदि किसी ने गलत हरकत की तो उसका सेना ने मुंहतोड़ जबाव दिया है। चंबल की माटी में जन्मे मुरैना जिले के ग्राम बरबाई निवासी शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल ने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अंग्रेजों को सबक सिखाया था। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में प्रदेश में बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों में भर्ती होगी। सरकार ने निर्णय लिया है कि अब नौकरी में मध्यप्रदेश के ही युवाओं की भर्ती की जायेगी। पिछली सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया था, इन्हीं योजनाओं को वर्तमान सरकार ने पुन: शुरू किया है। जिसमें संबल योजना, तीर्थ दर्शन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना एवं अन्य योजनायें शामिल है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो भी बिजली के बिल आये हैं, उनका भुगतान सरकार करेगी। उपभोक्ताओं को चालू माह से बिल भुगतान करना होगा। प्रदेश में गरीब परिवारों को पात्रता पर्ची दी जायेगी। जिसके माध्यम से एक रुपये किलो गेहूं दिया जायेगा, ताकि प्रदेश में कोई गरीब भूखा न रहे। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित करें जिले में कोई पात्र व्यक्ति गेहूं से वंचित न रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्र में बिना ब्याज के 10 हजार रुपये का ऋण सरकार दे रही है। इसी प्रकार की सहायता ग्रामीण क्षेत्रों में भी पथ विक्रेताओं के लिये लागू की गई है। उन्होंने बताया कि किसानों के कल्याण के लिये शीघ्र ही सरकार द्वारा उनके खाते में फसल बीमा की 4 हजार 600 करोड़ रुपये की राशि डाली जायेगी। दिमनी विधानसभा क्षेत्र के हर घर में अगले 3 वर्ष में नलजल योजना के द्वारा पानी पहुंचाया जायेगा। चंबल संभाग की तकदीर एवं तस्वीर बदलेगी: केन्द्रीय मंत्री तोमर केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने 88 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण के लिये क्षेत्र की जनता को बधाई दी एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सरकार ने जनता का ध्यान रखा है और विकास कार्यों को इतनी जल्दी स्वीकृत किया है। विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी तथा अब विकास का पहिया थमने नहीं देंगे। आने वाले दिनों में घर-घर में बिजली एवं नलजल योजना के माध्यम से शुद्ध पानी पहुंचाया जायेगा। उन्होंने कहा कि चंबल अटल प्रोगे्रस-वे के निर्माण के लिये केन्द्र सरकार ने 8 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस वे के बन जाने से क्षेत्र की तकदीर एवं तस्वीर बदल जायेगी। मप्र की सरकार प्रगतिशील है: सिंधिया राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रगतिशील सरकार है। जनता को न्याय व सम्मान दिलाने के लिये उन्होंने वर्तमान सरकार बनाने में साथ दिया है।चंबल अटल प्रोग्रेस-वे का निर्माण इटावा से होकर राजस्थान के कोटा शहर तक होगा। यह केवल सडक़ ही नहीं है, इससे चंबल क्षेत्र के संपूर्ण विकास को गति मिलेगी। कार्यक्रम के अन्त में मुख्यमंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत लाड़लियों को प्रमाणपत्र एवं अन्य योजनाओं के लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in