ग्वालियर: भाजपा का मेगा रोड शो आज, कांग्रेस में चलेगा बैठकों का दौर
ग्वालियर: भाजपा का मेगा रोड शो आज, कांग्रेस में चलेगा बैठकों का दौर

ग्वालियर: भाजपा का मेगा रोड शो आज, कांग्रेस में चलेगा बैठकों का दौर

ग्वालियर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। तीन नवम्बर को होने वाले मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी आज ग्वालियर में जमकर शक्ति प्रदर्शन करेगी। शहर की सड़कों पर आज पार्टी का मेगा रोड शो निकलेगा जिसमें मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों सहित प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस में आज बैठकों और सभाओं का दौर चलेगा। ग्वालियर और ग्वालियर पूर्व विस में शक्ति प्रदर्शन के लिए शुक्रवार को भाजपा रोड शो करेगी। दूसरी ओर कांग्रेस खेमे में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सभा और बैठकों का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के रोड शो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य सहित अन्य उपस्थित रहेंगे। भाजपा का रोड शो शाम 4.30 बजे ग्वालियर पूर्व विधानसभा के नदी गेट से शुरू होकर जयेंद्रगंज, इंदरगंज चौराहा, लोहिया बाजार, नया बाजार, दाल बाजार होते हुए इंदरगंज चौराहे पर पहुंचेगा। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो शाम 6 बजे सेवानगर पार्क से शुरू होगा और किला गेट हजीरा से चार शहर का नाका, हजीरा चौराहे से होकर तानसेन नगर पर खत्म होगा। वहीं, कांग्रेस में गुरुवार से जारी बैठकों का दौर आज भी जारी रहेगा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह व पूर्व मंत्री गोविंद सिंह शुक्रवार को भी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बैठक करेंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री केपी सिंह, अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह भी प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से मुलाकात करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in