ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर कमलनाथ ने कसा तंज, कुपोषण को लेकर शिवराज सरकार पर साधा निशाना
ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर कमलनाथ ने कसा तंज, कुपोषण को लेकर शिवराज सरकार पर साधा निशाना

ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर कमलनाथ ने कसा तंज, कुपोषण को लेकर शिवराज सरकार पर साधा निशाना

भोपाल, 18 अक्टूबर (हि.स.)। ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2020 की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। दुनियाभर के 107 देशों के लिए जारी की गई इस रिपोर्ट में भारत की रैंकिंग 94वें पायदान पर है। इंडेक्स जारी होने के बाद सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। हंगर इंडेक्स को लेकर कांग्रेस नेता सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है। वहीं अब मप्र के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी केन्द्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। हंगर इंडेक्स को लेकर कमलनाथ ने एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वल्र्ड हंगर इंडेक्स - 2020 की रिपोर्ट में 107 देशों में भारत 94 वें स्थान पर आया है और भारत की 14 प्रतिशत आबादी कुपोषित है। जबकि बंगलादेश, पाकिस्तान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका की स्थिति हमसे बेहतर है। वहीं प्रदेश में कुपोषण की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि रिपोर्ट के मुताबिक़ मध्यप्रदेश की स्थिति बेहद खराब? भाजपा सरकार के 15 वर्ष में प्रदेश कुपोषण में देश में शीर्ष पर रहा। ऐसा प्रदेश बनाया भाजपा ने? हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in