गैरतगंज का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनेगा सिविल अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा
गैरतगंज का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनेगा सिविल अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

गैरतगंज का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनेगा सिविल अस्पताल, स्वास्थ्य मंत्री ने की घोषणा

भोपाल, 28 सितम्बर (हि.स.)। रायसेन जिले के गैरतगंज का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिविल अस्पताल बनेगा। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सोमवार को यह घोषणा जिले के ग्राम जाखापुल से सिलपुरी तक बनने वाले मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि जाखापुल से सिलपुरी मार्ग निर्माण 60 लाख रुपये लागत से होगा। मार्ग के बन जाने से क्षेत्र के हजारों नागरिकों की लम्बे समय से की जा रही मांग पूरी होगी। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के किसानों के लिए, युवाओं के लिए, छात्रों के लिए, कमजोर वर्ग के लिए विभिन्न योजनाएं और सौगात दे रहे हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने 15 सितम्बर को ही साँची विधानसभा क्षेत्र में 292 करोड़ रुपये से अधिक राशि के विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। उन्होंने इस सप्ताह 25 सितम्बर को गैरतगंज में 20 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यो की सौगात दी है। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके, इसके लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और चिकित्सालयों में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराय जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि गैरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल अस्पताल बनाने के साथ ही देवनगर और सांची में डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध कराई जा रही है। देवनगर और सलामतपुर में टेलिमेडिसिन केन्द्र का शुभांरभ किया गया है। इस क्षेत्र के लोग अब सीधे एम्स के डॉक्टरों से चिकित्सकीय परामर्श ले सकेंगे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in