गैंगरेप व हत्या के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
गैंगरेप व हत्या के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

गैंगरेप व हत्या के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

गैंगरेप व हत्या के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन रतलाम,09 सितंबर (हि.स.)। मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ते उत्पीड़न अत्याचार एवं गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में एवं बिलपांक थाना क्षेत्र में हुई मासूम कन्या के साथ गैंगरेप और हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस महिला सेवा दल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला सेवा दल कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला फूंका। इसके पूर्व दो बत्ती पर प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी एवं महिला सेवा दल अध्यक्ष संगीता काकरिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, सेवादल प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाहा, विजय सिंह चौहान, यंग ब्रिगेड सेवादल धर्मेंद्र शर्मा, रवि वर्मा, इंटक अध्यक्ष मनोज पांडे, महिला सेवादल ब्लाक की प्रीति चौहान, कमला गोमे, उषा फतरोड,रजनी कैथवास, मधु आकोदिया, ज्योति कैथवास ,मीना महावर, कौशल्या कौशल, गीता बौरासी ,गंगा पाल ,मनोरमा शर्मा, अनिता यादव व अन्य सेवादल की महिलाएं उपस्थित रही। हिंदुस्थान समाचार/ शरद जोशी/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in