गरीबों के राशन पर डांका डालने वाले कांग्रेस नेताओं को माफ नहीं करेगी जनता : विष्णुदत्त शर्मा
गरीबों के राशन पर डांका डालने वाले कांग्रेस नेताओं को माफ नहीं करेगी जनता : विष्णुदत्त शर्मा

गरीबों के राशन पर डांका डालने वाले कांग्रेस नेताओं को माफ नहीं करेगी जनता : विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 13 सितम्बर (हि.स.)। एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीबों के राशन की चिंता में लगे हुए हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता राशन घोटाला कर गरीबों के राशन पर डांका डालने में लगे हुए हैं। महू में कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद व शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्यों ने जिस प्रकार राशन की चोरी कर 50 करोड़ का घोटाला किया है, उससे प्रदेश की जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कही। कमलनाथ और दिग्विजय जवाब दें प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जब-जब इस प्रदेश में रही है, उनके नेताओं ने प्रदेश को लूटने का ही काम किया है। इससे पहले भी 15 महीने की कमलनाथ सरकार में भी घोटालों के समाचार लगातार मिल रहे थे। मप्र में ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बनाकर रख दिया था। उन्होंने कहा कि एक ओर तो प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लगातार गरीबों की चिंता कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के नेता लूट-खसोट में लगे हुए हैं। शर्मा ने कहा कि प्रदेश के लूटने वाले नेताओं के खिलाफ प्रशासन को सख्त से सख्त कार्रवाई करना चाहिए, जिससे गरीबों का निवाला छीनने वाले लोगों को सबक मिल सके। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने कांग्रेस के नेता जनता का हक लूटने में लगे हुए थे। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को अब जवाब देने की जरूरत है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in