गरीब सुखी तो हमारी सरकार सुखी: मंत्री कुशवाह
गरीब सुखी तो हमारी सरकार सुखी: मंत्री कुशवाह

गरीब सुखी तो हमारी सरकार सुखी: मंत्री कुशवाह

अन्न उत्सव: जिले में 64,065 हितग्राहियों को एक रुपये किलो गेहूं, चावल, नमक वितरित राजगढ़, 16 सितम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्न उत्सव कार्यक्रम का बुधवार को भोपाल में राज्य स्तरीय आयोजन से शुभारम्भ किया। जिले में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण हुआ। राजगढ़ जिले में प्रदेश के उद्यानकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह ने जिले में मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के तहत 64,065 हितग्राहियों को एक रुपये किलो गेहूँ चावल नमक वितरण की शुरुआत 05 हितग्राहियों को राशन पात्रता पर्ची देकर की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गायत्री जसवंत सिंह गुर्जर, विधायक कुंवर कोठार, विधायक बापू सिंह तंवर, पूर्व विधायक हजारी लाल दांगी, अमर सिंह यादव, रघुनंदन शर्मा, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ आशीष सांगवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार गांव गरीब और किसान की चिंता निरन्तर करती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज पूरे मध्यप्रदेश में 37 लाख के साथ राजगढ़ में 65 हजार परिवारों को खाद्यय सुरक्षा पर्ची वितरित की जा रही है। आज से इन परिवारों को एक रुपये किलो गेहूँ, चावल, नमक प्राप्त हो सकेगा। मध्यप्रदेश सरकार की स्पष्ट नीति है कि गरीब की थाली खाली नहीं रहेगी। इसके बाद कोई भी गरीब व्यक्ति ऐसा नहीं रहेगा, जिसे एक रुपये किलो गेहूँ, चावल और नमक न मिले। उन्होने कहा कि हमारी सरकार गरीबो के लिए संकल्पित सरकार है। गरीब सुखी रहेगा तो हमारी सरकार सुखी रहेगी। इसी उदेश्य से गरीब कल्याण सप्ताह कराया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं से गरीबों के जीवन स्तर में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि राजगढ़ में अभी 12 लाख व्यक्ति अन्नपूर्णा में लाभान्वित हो रहे थे। अब 12 लाख 65 हजार को खाद्यान्न मिलेगा। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आज पूरे जिले में अन्न उत्सव का आयोजन किया गया है। नगरीय क्षेत्र के वार्डो और ग्राम पंचायतों में खाद्यन्न पर्ची का वितरण किया जा रहा है। प्रदेश में 25 श्रेणियों के हितग्राहियों को इस येाजना में शामिल किया गया है। नवीन पात्र हितग्राहियों को एप राशन मित्र पर जोडक़र लाभान्वित किया जाएगा। इसी एप पर हितग्राही अपनी पात्रता पर्ची का प्रिंट निकाल सकेगा। विभागीय अमला भी पात्रता पर्ची प्रदान करेंगे। जिला खाद्य अधिकारी शिवकुमार तिवारी ने बताया कि प्रत्येक राशन कार्ड पर प्रति सदस्य 05 किलो खाद्यान्न 01 रुपये किलो ग्राम की दर से मिलेगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रति सदस्य 05 किलो ग्राम खाद्यान्न व एक किलोग्राम दाल प्रति परिवार नि:शुल्क नवम्बर माह तक मिलेगा। इसी प्रकार डेढ़ लीटर केरोसिन प्रति परिवार कलेक्टर द्वारा निर्धारित दर पर मिलेगा। वन नेशन वन राशन कार्ड पूरे प्रदेश में पूर्व से ही किया जा रहा है। इसके तहत नवीन हितग्राही अपनी सुविधानुसार किसी भी उचित मूल्य की दुकान से राशन प्राप्त कर सकेगा। वर्तमान में जिले में 12.8 लाख हितग्राही इस योजना में लाभान्वित किए जा रहे है। कार्यक्रम में मंच से हितग्राहियों को प्रतीक्षालय पात्रता पर्ची का खाद्यान्न वितरित किया गया। इसके पश्चात वहां उपस्थित सभी हितग्राहियों को खाद्यान्न और पर्ची दी गई। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in