खाद्य मंत्री दूसरा नामांकन प्रदेशाध्यक्ष के साथ 15 अक्टूबर को भरेंगे
खाद्य मंत्री दूसरा नामांकन प्रदेशाध्यक्ष के साथ 15 अक्टूबर को भरेंगे

खाद्य मंत्री दूसरा नामांकन प्रदेशाध्यक्ष के साथ 15 अक्टूबर को भरेंगे

अनूपपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)। खाद्य मंत्री और भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह 15 अक्टूबर को अपना नामांकन प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की उपस्थिति में भरेंगे। इस दौरान युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय, विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक रामलाल रौतेल, सांसद हिमाद्री सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रुपमती सिंह,जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम, पूर्व विधायक सुदामा सिंह सिंग्राम, दिलीप जायसवाल, अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र मरावी, रामदास पुरी, सिद्धार्थ शिव सिंह,जितेन्द्र सोनी सहित कार्यकर्ताओं के शामिल होने की सूचना है। भाजपा नेता तथा उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में शामिल होने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष आम सभा को संबोधित करेंगे। युवा मोर्चा के उर्जावान सदस्यों ने इस अवसर पर विशाल बाईक रैली की तैयारी की है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in