खरगौन मंडी में शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में होगा कपास खरीदी का शुभारम्भ
खरगौन मंडी में शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में होगा कपास खरीदी का शुभारम्भ

खरगौन मंडी में शुक्रवार को शुभ मुहूर्त में होगा कपास खरीदी का शुभारम्भ

खरगौन, 26 अगस्त (हि.स.)। खरगौन जिले में इस वर्ष कपास सीजन का खरीदी शुक्रवार से शुरू होगी। इस दिन दोपहर 12.15 बजे शुभ मुर्हूत में कपास मंडी प्रांगण में सीजन की कपास खरीदी का शुरुआत की जाएगी। मंडी सचिव रामवीर किरार ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कपास की आवक प्रारंभ नहीं हुई है, लेकिन सोलह श्राद्ध के बाद मुहूर्त नहीं होने से शुक्रवार को ही कपास सीजन का का शुभारम्भ किया जा रहा है। कपास सीजन का क्षेत्रीय सांसद गजेंद्र पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक रवि जोशी द्वारा शुभ मुहूर्त में शुभारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात शुक्रवार को ही मंडी पुन: बंद कर दी जाएगी। कपास की आवक प्रारंभ होते ही कपास मंडी प्रारंभ की जाएगी। मंडी सचिव किरार ने समस्त किसानों से आग्रह किया कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए एक वाहन के साथ वाहन चालक एवं एक व्यक्ति ही मंडी प्रांगण में कपास विक्रय के लिए लाएं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in