कैबिनेट मंत्री ने की विधानसभा अध्यक्ष पद की दावेदारी, बोले- विंध्य की जनता की मांग हो पूरी
कैबिनेट मंत्री ने की विधानसभा अध्यक्ष पद की दावेदारी, बोले- विंध्य की जनता की मांग हो पूरी

कैबिनेट मंत्री ने की विधानसभा अध्यक्ष पद की दावेदारी, बोले- विंध्य की जनता की मांग हो पूरी

भोपाल, 16 नवम्बर (हि.स.)। मप्र में उपचुनाव खत्म होने के बाद मंत्री पद के साथ ही महत्वपूर्ण पद दिए जाने की मांग उठने लगी है। कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने विध्य क्षेत्र के व्यक्ति को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है। उनका तर्क है कि जो जहां रहता है उसका उस ईलाके से प्रेम होता है। विंध्य के लोग भी चाहते है कि वहां का विकास होना चाहिए। मंत्री बिसाहुलाल सिंह ने कहा है कि वो विंध्य के लोगों की मांग का समर्थन करते हैं कि विंध्य से अच्छे और योग्य व्यक्ति को विस अध्यक्ष बनाया जाए और उन्होंने बड़े पोस्टफोलियों के सवाल पर कहा कि कोई विभाग छोटा या बड़ा नहीं होता छोटे विभाग में भी बेहतर काम हो सकते हैं। कैबिनेट मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने विंध्य से विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की दावेदारी पेश की है। सोमवार को मीडिया को दिए अपने बयान में बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने क्षेत्र से प्यार होता है। विंध्य की जनता की मांग के अनुरूप ही मुझे विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलनी चाहिए। आगे कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पूर्णकालिक विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। गौरतलब है कि उपचुनाव संपन्न होने के बाद अब प्रदेश मेें भाजपा की निश्चित सरकार है। ऐसे में अब कैबिनेट विस्तार और खाली पड़े पदों को भरने की चर्चा तेज हो गई है। कुछ विधायक कैबिनेट मंत्री के पद पाने के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं तो कोई कुछ और बड़े पद के लिए खुद की पैरवी कर रहे हैं। वहीं सीएम शिवराज ने अभी किसी भी तरह के कैबिनेट विस्तार या फिर खाली पदों को भरने से पहले ही इंकार कर चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in