कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर का विवादित बयान, कांग्रेस को बताया राष्ट्रद्रोही
कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर का विवादित बयान, कांग्रेस को बताया राष्ट्रद्रोही

कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर का विवादित बयान, कांग्रेस को बताया राष्ट्रद्रोही

भोपाल, 28 सितम्बर (हि.स.)। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर एक बार फिर चर्चा में है। कुछ दिनों पहले ही जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) को देशद्रोही बताने वाली मंत्री उषा ठाकुर ने अब कांग्रेस को देशद्रोही बताया है। उन्होंने कहा कि ये वैचारिक युद्ध है, ये देशभक्त और देशद्रोहियों के बीच का निर्वाचन है। प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यावरण मंत्री और महू से विधायक उषा ठाकुर ने कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची आने के बाद सोमवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि इस बार का उपचुनाव वैचारिक युद्ध की लड़ाई है, और इस बार की राजनीतिक जंग देशभक्त और देशद्रोहियों के बीच की जंग है। इसके अलावा मंत्री ऊषा ठाकुर ने भाजपा को छोडक़र कांग्रेस में शामिल हुई पूर्व विधायक पारुल साहू और कन्हैयालाल अग्रवाल को भी राष्ट्रद्रोही करार देते हुए कहा कि उन्हें विचार करना चाहिए था, भाजपा वैचारिक अनुष्ठान के लिए राजनीति करती है। मंत्री ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें राष्ट्रवादिता से प्रेम था वो भाजपा के साथ हैं, जो राष्ट्रवाद से विमुख हुए वो कांग्रेस के साथ हैं। गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले ही मंत्री ठाकुर ने जयस को देशद्रोही बताया था। जिसके बाद प्रदेश में जयस ने उषा ठाकुर के पुतले फूंके थे। इस पूरे मामले के 24 घंटे में ही उषा ठाकुर ने अपने बयान पर संगठन से माफी मांग ली थी। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in