केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय महामंत्री ने दी स्व. अमर सिंह जी को श्रद्धांजलि
केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय महामंत्री ने दी स्व. अमर सिंह जी को श्रद्धांजलि

केन्द्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय महामंत्री ने दी स्व. अमर सिंह जी को श्रद्धांजलि

मुरैना, 28 सितम्बर (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी क ेराष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के मुरैना जिले स्थित पैत्रृक गांव पहुंचे। नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के दिवंगत पिता जी स्व; अमरसिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. अमर सिंह जी का कोरोना संक्रमण के चलते बीते दिनों देहांत हो गया था। पार्टी नेताओं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप लारिया, प्रदेश महामंत्री हरिशंकर खटिक, प्रदेश मंत्री कृष्णा गौर, सांसद रीति पाठक, विधायक शैलेन्द्र जैन, संजय शर्मा, प्रहलाद लोधी, लीना जैन, राजश्री सिंह, श्री राकेश जादौन, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, सुखप्रीत कौर, आलोक शर्मा, कल्याण सिंह दांगी ने भी स्व. अमरसिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे /राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in