केन्द्र सरकार पर बरसे कमलनाथ, बोले- मोदी सरकार का तानाशाही व दमनकारी रवैया जारी
केन्द्र सरकार पर बरसे कमलनाथ, बोले- मोदी सरकार का तानाशाही व दमनकारी रवैया जारी

केन्द्र सरकार पर बरसे कमलनाथ, बोले- मोदी सरकार का तानाशाही व दमनकारी रवैया जारी

भोपाल, 24 दिसम्बर (हि.स.)। केन्द्र सरकार के कृषि कानून को लेकर इन दिनों देशभर में सियासत हो रही है। आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में विपक्षी दल खुल कर सामने आए है। वहीं अब कांग्रेस भी किसान का समर्थन करते हुए सडक़ों पर उतर आई है। गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ मार्च करते हुए राष्ट्रपति भवन तक जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने निंदा की है। कमकलनाथ ने कृषि कानून को लेकर सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार का तानाशाही व दमनकारी रवैया जारी है। इन क़ानूनों को लेकर ना किसानों से, ना किसान संगठनो से, ना विपक्षी दलो से चर्चा की गयी और अब ना उनके समर्थन में सडक़ पर उतरने दिया जा रहा है, ये कैसी तानाशाही ? वहीं प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की गिरफ़्तारी बेहद निंदनीय, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, वो किसानो के साथ है, इन काले क़ानूनों के विरोध में है, उनके हर संघर्ष में उनके साथ है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in