केंद्रीय मंत्री तोमर से मिले मप्र के राज्यमंत्री कुशवाह, दी विभागीय कार्यों की जानकारी
केंद्रीय मंत्री तोमर से मिले मप्र के राज्यमंत्री कुशवाह, दी विभागीय कार्यों की जानकारी

केंद्रीय मंत्री तोमर से मिले मप्र के राज्यमंत्री कुशवाह, दी विभागीय कार्यों की जानकारी

भोपाल, 06 अगस्त (हि.स.)। मध्यप्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण स्वतंत्र प्रभार एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने गुरुवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से कृषि मंत्रालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केन्द्रीय मंत्री तोमर को अपने विभाग के कार्यों की जानकारी दी। राज्य मंत्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री तोमर को राज्य में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को अधिक विकसित करने के लिए शुरू किए गए प्रयासों के साथ केंद्र सरकार की उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण की योजनाओं के प्रदेश में क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की विभिन्न योजनाओं में एवं राज्य के सभी जिलों को उद्यानिकी मिशन में सम्मिलित किए जाने के निर्णय और क्रियान्वन के लिए केंद्र सरकार से और अधिक राशि दिलाने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री तोमर से किया। राज्य मंत्री कुशवाह ने बताया कि ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों को उद्यानिकी मिशन में शामिल होने से इन जिलों के किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in