कुशल संगठक केशुभाई पटेल का निधन अपूरर्णीय क्षतिः विष्णुदत्त शर्मा
कुशल संगठक केशुभाई पटेल का निधन अपूरर्णीय क्षतिः विष्णुदत्त शर्मा

कुशल संगठक केशुभाई पटेल का निधन अपूरर्णीय क्षतिः विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 29 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश नारायण सारंग, पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, श्री थावरचन्द्र गेहलोत, श्री प्रहलाद पटेल, श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री हितानंद ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया है। नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि केशुभाई पटेल कुशल संगठक थे। उन्होंने गुजरात में जनसंघ और भाजपा को एक नई उंचाई प्रदान की। वे संगठन प्रिय और कुशल प्रशासक थे। दो बार मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने गुजरात का विकास किया। उनका निधन भारतीय जनता पार्टी एवं राजनैतिक क्षेत्र की बड़ी क्षति है। ईश्वर उन्हें सदगति प्रदान करें। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in