किसानों को बेडिय़ों में बांधे रखना चाहती है कांग्रेस, इसलिए फैला रही भ्रम: रणवीर सिंह रावत
किसानों को बेडिय़ों में बांधे रखना चाहती है कांग्रेस, इसलिए फैला रही भ्रम: रणवीर सिंह रावत

किसानों को बेडिय़ों में बांधे रखना चाहती है कांग्रेस, इसलिए फैला रही भ्रम: रणवीर सिंह रावत

भोपाल, 05 अक्टूबर (हि.स.)। किसान हितैषी होने का खोखला दावा करने वाली कांग्रेस दलालों और बिचौलियों का साथ देकर किसानों में भ्रम फैलाकर, उन्हें गुमराह करके किसानों को बेडिय़ों में ही बांधकर रखना चाहती है। कांग्रेस चाहती है कि किसान कभी भी आर्थिक रूप से समृद्ध और सामथ्र्यवान ना बन सकें। इसीलिए कांग्रेस उन्हें किसानों के हित में बनाए गए कृषि कानूनों के विरोध में भडक़ा रही है, गुमराह कर रही है। कांग्रेस के इन हथकंडों और दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जागरूकता अभियान चलाएगा और किसानों को इन कानूनों के कल्याणकारी प्रावधानों की जानकारी देगा। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीरसिंह रावत ने सोमवार को मीडिया को जारी अपने बयान में कही। किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे नए कानून उन्होंने कहा कि कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) कानून, 2020 तथा कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार संबंधी कानून किसान हितैषी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी के प्रयासों से अस्तित्व में आए इन ऐतिहासिक कानूनों से मण्डी कानूनों की जंजीरों में जकड़े हुए किसानों को आजादी मिल गई है। रावत ने कहा कि निश्चित ही भविष्य में ये कानून किसानों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएंगे। कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) कानून, 2020 से किसानों को अपनी उपज को अपनी मर्जी से अपने खेत/खलिहान/घर/गोदाम से देश के किसी भी कोने में, किसी को भी उचित मूल्य पर बेचने का अधिकार प्राप्त हो गया है। वहीं, कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार कानून, 2020 से किसान अपनी फसल तैयार होते समय ही किसी भी व्यापारी/प्रसंस्करणकर्ता आदि से उसकी बिक्री का करार/अनुबंध कर सकेंगे। फसल प्राप्ति के समय बाजार में कम भाव होने पर भी व्यापारी किसान से तय कीमत पर फसल की खरीदारी करेंगे और बाजार में अधिक भाव होने पर किसान किए गए करार के अनुसार अतिरिक्त लाभ अर्जित कर सकेंगे। मोर्चा चलाएगा 15 दिवसीय जागरूकता अभियान रावत ने कहा कि कांग्रेस के दुष्प्रचार का जवाब देने और किसानों को इन कानूनों से होने वाले लाभ की जानकारी देने के लिये पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर किसान मोर्चा 15 दिवसीय जन-जागरण अभियान चलाएगा। इसके अंतर्गत इन कानूनों के समर्थन में 6 अक्टूबर को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की जायेगी। गाँव, विकासखण्ड, तहसील और जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर पूजन कर रैली निकाली जायेगी। किसान हितैषी विधेयक पारित होने की खुशी में किसानों से हस्ताक्षर करवाकर धन्यवाद देते हुए एक पोस्टकार्ड सम्माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नाम से 7, लोक कल्याण मार्ग, नयी दिल्ली - 110 011 तथा दूसरा पोस्टकार्ड माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम से मुख्यमंत्री निवास, 6, श्यामला हिल्स, भोपाल - 462 001 पर भेजे जायेंगे। रावत ने कहा कि किसान नेताओं, कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों व प्रबुद्धजनों से कृषि कानूनों के सम्बन्ध में चर्चा कर उनसे इसका समर्थन करने के लिये आग्रह भी किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in