कार्यकर्ता सामने लाएं कांग्रेस की नाकामी : मंत्री सिसौदिया
कार्यकर्ता सामने लाएं कांग्रेस की नाकामी : मंत्री सिसौदिया

कार्यकर्ता सामने लाएं कांग्रेस की नाकामी : मंत्री सिसौदिया

गुना, 02 सितम्बर (हि.स.)। कांग्रेस सरकार की 15 माह की नाकामी को हम सबकों जनता के सामने लाना है। इसके लिए सोशल मीडिया एक बेहतर माध्यम साबित हो सकती है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वह सोशल मीडिया से खुद जोड़े और दूसरों को भी जोड़ें। इसमें भाजपा जिला सोशल मीडिया भी आपकी मदद करेगी। यह बात प्रदेश के पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने कही। सिसौदिया बुधवार को सर्किट हाउस में बमोरी क्षेत्र के भाजपा सोशल सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओ की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली मौजूद रहे। सोशल मीडिया को हथियार के रुप में इस्तेमाल करें सिसौदिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस उपचुनाव में सोशल मीडिया को हथियार बनाकर कांग्रेस की 15 महीने की नाकामी और भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सरकार के अब तक के कार्यकाल की जनहितैषी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं बैठक में ामसेवक लोधी, नंदलाल लोधी, टीकाराम लोधी, रघुवीर लोधा, राधेश्याम लोधी, बांकेलाल लोधी, प्रेम नारायण लोधी, धर्मेंद्र जाट, प्रेमनारायण लोधा, राजकुमार धाकड़, कल्याण लोधा म्याना मंडल से जगदीश सेन, ब्रजकिसोर धाकड़, भूपेंद्र रघुवंशी, मोनू खटीक, देशराज यादव, आनंद धाकड़, गोपाल जाटव,मनोज सेन, कल्लू जाटव, देवेंद्र धमनार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कई गांवों का दौरा किया पंचायत मंत्री ने बुधवार को बमौरी क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान बनेह में उनका ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पंचायत मंत्री फतेहगढ़ पहुँचे और बाहुपुरा मंदिर में मतदान केन्द्र स्तरीय कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनके हालचाल जाने। साथ ही बारिश प्रभावितों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा सरकार उनके साथ है। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in