कांग्रेसी ही कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को दरकिनार
कांग्रेसी ही कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को दरकिनार

कांग्रेसी ही कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को दरकिनार

बुरहानपुर, 28 सितम्बर (हि.स.)। हाल ही में नेपानगर के पूर्व विधायक रघुनाथ चौधरी ने कमलनाथ दिग्विजयसिंह फोरम का गठन किया है। जिसमें उन्होंने ऐसे पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं को जोडा है जो लंबे समय से पार्टी से जुडे हैं, लेकिन पार्टी के कईं नेता और संगठन उन्हें दरकिनार करता है। अब यह सब एक मंच पर आ गए हैं। हालांकि संगठन का उद्देश्य चुनाव में रामकिशन पटेल को नुकसान पहुंचाना नहीं बताया गया, लेकिन सभी का यह कहना है कि जिले के कांग्रेस संगठन के नेता उन्हें दरकिनार करते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व विधायक रघुनाथ चौधरी ने कहा कि जो लोग वर्षो से कांग्रेस का काम करते आए हैं उन्हें पार्टी में पूरी तरह सम्मान मिलना चाहिए। पिछले दिनों भोपाल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजयसिंह से मुलाकात की थी। तब उन्होंने कहा था कि पुराने लोगों को जोडो। हमारे मन में विचार आया तो कमलनाथ दिग्विजयसिंह फोरम बना ली। इसमें पुराने साथियों को जोडा गया। क्योंकि वर्तमान में जो कांग्रेस संगठन है उसके द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसियों का सम्मान नहीं किया जाता। किसी भी कार्यक्रम की समय पर जानकारी नहीं दी जाती। बुरहानपुर का जिला व ग्रामीण संगठन कांग्रेसियों को बेचने का काम करते हैं। कास्डेकर को भी इन्होंने ही बेचा है। बैठक में सभी ने निर्णय लिया कि मतभेद अपनी जगह है, लेकिन पार्टी के लिए हम सब मिलकर रामकिशन पटेल को जिताएंगे। कार्यकर्ताओं का अनादर करते हैं कांग्रेस के नेता इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होती है। वरिष्ठ नेताओं का सम्मान नहीं होता। बाहर से नेता आकर यहां के कार्यकर्ताओं का अनादर करते हैं। जब भी नगर में चुनाव का समय आता है बाहरी नेता यहां आकर कार्यक्रम का संचालन करते हैं और नगर के लोगों की उपेक्षा करते हैं। पूर्व विधायक रविंद्र महाजन ने भी कहा कि कार्यकर्ताओं का पार्टी में सम्मान होना चाहिए। क्योंकि कार्यकर्ता चुनाव के अलावा भी हर समय पार्टी के लिए समर्पित रहता है। कुछ कार्यकर्ताओं ने कहा कि जो लोग पार्टी के लिए हर समय खडे रहते हैं उनके ही काम नहीं होते। जो सालों से पार्टी से जुडे हैं उनकी उपेक्षा की जाती है। उनकी सुनवाई नहीं होती। यह बैठक कांग्रेस के विरोध में नहीं हैं। हम आत्मसम्मान की लडाई लड रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/निलेश जूनागढ़े/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in