कांग्रेस ने दिया बमौरी को धोखा: सिसौदिया
कांग्रेस ने दिया बमौरी को धोखा: सिसौदिया

कांग्रेस ने दिया बमौरी को धोखा: सिसौदिया

गुना, 03 सितम्बर (हि.स.)। कांग्रेस ने पूरे प्रदेश के साथ बमौरी विधानसभा के साथ भी धोखा किया है। विकास की जो राशि बमौरी के लिए आई थी, उसे तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदबाड़ा में खर्च कर दिया, किन्तु अब ऐसा नहीं होगा। मैंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्रीशिवराज सिंह चौहान जी से 455 करोड़ की राशि सिर्फ बमौरी के विकास के लिए आवंटित करवाई है, जिससे कई सडक़ें, सीसी खरंजे, पुलिया, गौशाला, कुटीर, स्टॉप डैम आदि बनाए जाएंगे। यह बात पंचायत मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया ने गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। सिरसी मंडल के माँ निहाल देवी मंदिर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में सिसौदिया ने भाजपा को उपचुनाव में विकास के लिए जीत दिलाने का आग्रह किया। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश तिवारी, जिला मंत्री महेंद्र सिंह किरार, मोहन बरेला, गिरिराज भार्गव, वीर बहादुर सिंह यादव, सचिन शर्मा, जगदीश अग्रवाल, विजय सिंह, भीम सिंह वारेला, अर्जुन परमार, कैलाश बारेला, रणविजय भूरिया, कैलाश वारेला, महेश धाकड़, दिनेश धाकड़, अरविंद गुप्ता, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे। सिसोदिया ने मानपुर, खेरिखता, बगुनिया, जालमपुर, तारापुर,महू, साँडख़ेड़ा, नागदा सिरसी, देवगढ़, निहलदेवी, श्यामपुरा, सिंघरिया, नया गांव, अमरपुरा, सालोदा, हनुमतखेड़ा, बडेरा, मुसरेडी, आकलोंन आदि ग्रामों का दौरा कर जनसंपर्क किया हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in