कांग्रेस ने जर्जर सड़क को सुधारने के लिए चलाया श्रद्धांजलि अभियान
कांग्रेस ने जर्जर सड़क को सुधारने के लिए चलाया श्रद्धांजलि अभियान

कांग्रेस ने जर्जर सड़क को सुधारने के लिए चलाया श्रद्धांजलि अभियान

रतलाम, 28 सितम्बर (हि.स.)। रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जर्जर सड़क सुधारने के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत सोमवार को नगर के वार्ड क्रमांक 2 लक्ष्मणपुरा चौराहे पर कार्यक्रम किया गया! जर्जर एवं लगभग मृत पड़ी मुख्य मार्ग को मौन रखकर पुष्प द्वारा श्रद्धांजलि दी गई! शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि विगत वर्षों में रतलाम की जनता को सीवरेज लाइन का सपना दिखाकर रतलाम को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर कर दिया गया है। पूरा शहर बेतरतीब तरीके से खुदा हुआ है और नगर निगम सीवरेज ठेकेदार के सामने नतमस्तक है । ठेकेदार द्वारा अनुबंध का पालन भी नहीं किया जा रहा है! कटारिया ने चेतावनी दी कि पूरे शहर की सड़कें नहीं सुधारी जाती है तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा! इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने ब्लॉक अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ,वार्ड समन्वयक रवि वर्मा, मंडल अध्यक्ष विशाल कडारे ,महिला सेवा दल अध्यक्ष संगीता काकरिया, सुनील महावर,संजय खंडकर, बाबूलाल बंदोडिय़ा के नेतृत्व में अन्य समस्याओं के लिए भी ज्ञापन सौंपा! हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in