कांग्रेस को कांग्रेसी ही हराते हैं: नीरज दीक्षित
कांग्रेस को कांग्रेसी ही हराते हैं: नीरज दीक्षित

कांग्रेस को कांग्रेसी ही हराते हैं: नीरज दीक्षित

छतरपुर, 24 दिसम्बर (हि.स.)। जिले के गढ़ीमलहरानगर के विश्राम गृह में गुरुवार को कांग्रेस ने आगामी नगरीय चुनावों की रणनीति तैयार करने एक बैठक आयोजित की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक नीरज विनोद दीक्षित शामिल हुए। बैठक में महाराजपुर और गढ़ीमलहरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सभी ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए दावेदारी भी की गई। विधायक दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को समझाइश देते हुए कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एक होने की जरूरत है, जब हम एक होंगे तभी हम जीत सकेंगे। उन्होंने कहा कांग्रेस को कांग्रेसी ही हराते हैं। 35 करोड़ में मैं भी जा सकता था लेकिन लेकिन पार्टी और आप सभी लोगों को छोड़कर मैं नहीं गया इसलिए आप सभी लोग चुनाव की तैयारी करें, जनता के बीच जाकर कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दें। हिन्दुस्थान समाचार /पवन अवस्थी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in