कांग्रेस के झूठ, छल, प्रपंच से सावधान रहें भाजपा कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा
कांग्रेस के झूठ, छल, प्रपंच से सावधान रहें भाजपा कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा

कांग्रेस के झूठ, छल, प्रपंच से सावधान रहें भाजपा कार्यकर्ताः विष्णुदत्त शर्मा

कटनी, 07 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना के कठिन समय में जिस सामाजिक दायित्व को निभाया उसकी प्रशंसा आज हर तरफ की जा रही है। मध्यप्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता गरीबों की सेवा में जी जान से जुटे रहे। लेकिन अब उन्हें कांग्रेसियों के झूठ, छल, प्रपंच से सावधान रहने की जरूरत है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को कटनी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि जब-जब किसी भी तरह के चुनाव आते हैं कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री शुरू हो जाती है। कांग्रेस नेता झूठ की अंतराष्ट्रीय दुकान हैं, जिनसे भाजपा को सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी मुख्यमंत्री शिवराज जी निरन्तर जनता की सेवा में लगे हैं। बेरोजगार, किसान व्यवसायी, मजदूर गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों सहित हर वर्ग को केंद्र व राज्य सरकारों के निर्णय लाभ पहुंचा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ताओ को भी पॉलिटिकल होना पड़ेगा शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब हमारे कार्यकर्ताओं को भी पॉलिटिकल होना पड़ेगा। विपक्ष जिस ढंग से आम जनता को गुमराह कर रहा है, वह हमारे कार्यकर्ताओं के धैर्य की परीक्षा लेने के समान है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और पार्टी ने जनता की लिए जितना कुछ किया है, अब समय आ गया है कि कार्यकर्ता अपनी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। पूरी 27 सीटें जीतेगी भाजपा पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आने वाले उपचुनाव में जनता कांग्रेस को उसके झूठे वादों और दावों के लिए सबक सिखाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी उप चुनाव में सभी 27 सीटों पर विजय हासिल करेगी। शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की दस्तक के बाद भी कांग्रेस सरकार आइफा अवार्ड की तैयारियों में व्यस्त रही। न तो किसानों के कर्जे माफ हुए न ही बेरोजगारी भत्ता मिला। हर मोर्चे पर कमलनाथ सरकार पूरी तरह से फ्लॉप हुई। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सम्बल जैसी योजना को बन्द करने का पाप किया और गरीबों की बद्दुआओं के चलते ही कांग्रेस अपनी सरकार गवां बैठी। शर्मा ने कहा कि अब कांग्रेस इसके लिए भाजपा को दोष देती है, जबकि उसके नेता ही कांग्रेस की सरकार से त्रस्त हो गए थे। उन्होंने कहा कि आने वाला चुनाव सिर्फ एक सीट जीतने का चुनाव नहीं, यह तो पूरे मध्यप्रदेश को बचाने का चुनाव है। 15 महीनों के छल और झूठ को जवाब देने का चुनाव है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in