कांग्रेस अपने शासनकाल के काम नहीं बता पा रही: नरेंद्र सिंह तोमर
कांग्रेस अपने शासनकाल के काम नहीं बता पा रही: नरेंद्र सिंह तोमर

कांग्रेस अपने शासनकाल के काम नहीं बता पा रही: नरेंद्र सिंह तोमर

भोपाल, 30 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को मुरैना जिले के जौरा विधानसभा क्षेत्र के सती मैया एवं सुमावली विधानसभा के जखोना में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के नेता जनता के बीच वोट मांगने जा रहे हैं, लेकिन वे उनकी सरकारों में किए गए कार्य ही नहीं बता पा रहे हैं। बताएंगे भी कैसे, क्योंकि उनकी सरकारों में यदि विकास कार्य हुए होते तो जनता को दिखते। उन्होंने कहा कि 2003 से पहले दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश को बंटाढार प्रदेश बनाकर रखा हुआ था। उनके राज में ग्वालियर, मुरैना जैसे शहरों में ही बिजली के दर्शन नहीं हो पाते थे। अधोसंरचना के काम नहीं हुए। पुल, सडक़ों का निर्माण नहीं हुआ, लेकिन आज मध्यप्रदेश में सडक़ों का जाल बिछा हुआ है। गांव-गांव तक पक्की सडक़ें पहुंच गईं हैं। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि 55 वर्षों तक कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन जो कार्य 55 वर्षों में नहीं हुए वे कार्य 15 साल में किए गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से किसी ने मांग नहीं की थी कि किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज दो, लेकिन उन्होंने किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज पर कर्जा दिलाया। किसी ने भी मांग नहीं की थी कि गेहूं, धान पर बोनस दो, लेकिन उन्होंने बोनस भी दिया। किसी ने मांग नहीं की थी कि किसानों को सम्मान निधि दो, लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 6 हजार किसान सम्मान निधि में 4 हजार रुपये जोडक़र किसान सम्मान निधि को 10 हजार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की सरकार है, जिसका उद्देश्य ही सबका साथ-सबका विकास करना है। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं तो प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं, जो मिलकर विकास की गति को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in