कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन कर देगा ज्ञापन
कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन कर देगा ज्ञापन

कर्मचारी संघ विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन कर देगा ज्ञापन

रतलाम,14 जुलाई (हि.स.)। स्कूल शिक्षा विभाग की हमारा घर हमारा विद्यालय योजना को तत्काल बंद करने एवं प्रांत व्यापी एवं जिला स्तरीय समस्याओं के निराकरण के लिए जिले के कर्मचारी बुधवार, 15 जुलाई दोपहर 1 बजे कालिका माता मैदान में रंगमंच के सामने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। कर्मचारी नेता दीपक सुराणा ने मंगलवार को बताया कि इस प्रदर्शन में मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ,मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ,,मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेशअजाक्स, राज्य शिक्षक संघ, समग्र शिक्षक व्याख्याता एवं प्राचार्य कल्याण संघ ,मध्य प्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन, मध्य प्रदेश ट्राईबल वेलफेयर अध्यापक संगठन, एन एम ओ पी एस संघ, मध्य प्रदेश पेंशनर एसोसिएशन, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश पटवारी संघ, मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश आईटीआई संघ, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ आदि संगठन शामिल है। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in