कमलनाथ सरकार ने बच्चों की फीस और लेपटॉप छीने, गरीबों से उनका कफन भी छीन लिया: श्रीकांत अग्रवाल
कमलनाथ सरकार ने बच्चों की फीस और लेपटॉप छीने, गरीबों से उनका कफन भी छीन लिया: श्रीकांत अग्रवाल

कमलनाथ सरकार ने बच्चों की फीस और लेपटॉप छीने, गरीबों से उनका कफन भी छीन लिया: श्रीकांत अग्रवाल

भाजपा ने 5 महीने में वह कर दिखाया जो का कमलनाथ सरकार 15 महीने में नहीं कर पाई- श्रीकांत अग्रवाल सिवनी, 27 सितंबर(हि.स.)। इतिहास की इबादत करके सत्ता सुख को साधना कांग्रेस की फितरत रही है। आजादी की लड़ाई में देश के लाखों लाख लोगों ने संघर्ष किया और अपनी कुर्बानिया दी। लेकिन कांग्रेस को गांधी खानदान का परचम फहराना था इसलिए ऐसे वीरों के बलिदान को षड्यंत्र पूर्वक भुला दिया गया और आजादी के 70 साल बाद भी यही बताया जा रहा है कि इस देश की आजादी मैं सिर्फ सोनिया गांधी के परिवार का योगदान है। देशवासी कांग्रेस की इस फितरत को समझने लगे हैं और मानने लगें हैं कि, देश के लिए कुर्बानी देने से देश को लूटने का अधिकार नहीं मिल जाता। इस आशय की बात भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल द्वारा कही गई। भाजपा मीडिया प्रभारी ने कहा कि आज कांग्रेसी जो आजादी की लड़ाई के नाम पर छाती पीट रहे हैं यह वही लोग हैं जो भारत के सेना प्रमुख को सड़क छाप गुंडा कहते हैं। यह वही लोग हैं जो सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्नचिन्ह लगाते हैं। इनकी पोल खुल चुकी है। इन्होंने जो कारनामे किए हैं उसकी बानगी यह है कि प्रदेश में 15 महीने रही कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ छल ही किया था। उस सरकार ने गरीबों और किसानों के हित की योजनाएं बंद करके उनका निवाला छीन लिया था। लेकिन अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जनता के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अग्रवाल ने कहा कि,मध्यप्रदेश सरकार हर किसान को 4 हजार रुपये की अतिरिक्त सम्मान निधि देगी और हर किसान को अब 10 हजार रुपए मिलेंगे। कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया और देश को गरीबी की ओर धकेला है। विकास के नाम पर भ्रष्टाचार किया है और और आत्मनिर्भर भारत के नाम पर स्वयं आत्मनिर्भर हुए हैं। कमलनाथ सरकार ने सस्ते अनाज की योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। लेकिन भाजपा ने इसे फिर से शुरू किया और राशन के लिए पात्र सभी लोगों के नाम सूची में जोड़ने के निर्देश प्रशासन को दिये हैं। आज ही 101 करोड़ रूपये की राशि प्रतिभावान छात्रों के खातों में लेपटॉप के लिए अंतरित की गयी है। साथ ही 5 लाख 77 हजार किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की प्रथम किश्त उनके खाते में अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 77 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in