एक आत्मनिर्भर देश ही विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम होता हैः सांसद बिसेन
एक आत्मनिर्भर देश ही विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम होता हैः सांसद बिसेन

एक आत्मनिर्भर देश ही विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम होता हैः सांसद बिसेन

सिवनी, 23 दिसम्बर (हि.स.)। एक आत्मनिर्भर देश ही विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम होता है। 21वीं सदी भारत की हो, इसी लक्ष्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया आत्मनिर्भर भारत का मंत्र देश के समग्र विकास के साथ विश्व का नेतृत्व करने वाला देश बनने की दिशा बढ़ाया गया एक मजबूत कदम है। कोई भी देश अपने संसाधनों और स्वयं की शक्ति से ही मजबूत और विकसित होता है। हमारी सरकार तेजी से इसके लिए कार्य कर रही है। लोकल फॉर वोकल हो या रक्षा उत्पादों का निर्माण , हमारी सरकार निरंतर इस ओर बढ़ रही है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने अनेक ऐसी योजनाएं चला रखी है जिससे हमारे देश के युवा विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार की ओर बढ़ रहे हैं। यह बातें बुधवार को क्षेत्रीय सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन ने बंडोल एवं सुकतरा मंडल में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद देश की सुरक्षा को चुनौती देने वालों को ना सिर्फ मुंह तोड़ जवाब दिया गया है बल्कि देश के भीतर एक मजबूत सुरक्षा तंत्र खड़ा किया गया है।आज भारत के विश्व में मजबूत राष्ट्रीय शक्ति के रूप में उभर रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में अपनी बात रखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित राजनीतिक दल है। राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सुशासन यह हमारा लक्ष्य है। हमारी सरकार इसी विचारधारा के अनुरूप कार्य कर रही है। देश की एकता, एकजुटता और समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा से ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है। दुबे ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि एवं संगठन की प्राण वायु माना जाता है। हम सभी पहले कार्यकर्ता हैं बाद में पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि। हमारी कार्यशैली कार्यकर्ताओं मे आत्मसम्मान, गौरव और समर्पण का भाव जागृत करती है। कार्यकर्ताओं की सामूहिकता की भावना, आपसी संवाद, समभाव और एकजुट होकर टीम भावना से कार्य करना हमारी सफलता का पैमाना है। हमने अपने संगठन को ना सिर्फ बूथ स्तर तक मजबूत व प्रभावशाली बनाया है बल्कि पेज (पन्ना) प्रमुख बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी है। हमारा संगठनात्मक ढांचा जनसंवाद की दृष्टि से प्रभावी है। दोनों ही मंडलों के इस प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल व मोर्चा के कार्यकर्ताओं से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था बड़ी संख्या में आमंत्रित कार्यकर्ताओं को इस कार्यशाला में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व संबंधित विषयों पर अनुभवी वक्ताओं द्वारा संबोधित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in