उमरिया: जंगली हाथियों के झुंड़ ने ले ली किसान की जान
उमरिया: जंगली हाथियों के झुंड़ ने ले ली किसान की जान

उमरिया: जंगली हाथियों के झुंड़ ने ले ली किसान की जान

उमरिया, 04 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में जंगली हाथियों की सक्रियता लगातार बनी हुई है। शनिवार देर रात जंगली हाथियों ने खेत में रखवाली कर रहे किसान पर हमला करके उसकी जान ले ली। रविवार सुबह पहुंचे वन अमले ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर जनपद मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगमा के ग्राम सेहरा टोला में किसान अन्नू केवट रात में अपने खेतों की रखवाली कर रहा था। कुछ देर बाद किसान खेत में बनी मचान पर सो गया। देर रात करीब तीन बजे आए जंगली हाथियों की झुंड ने मचान को घेर लिया। हाथियों ने धक्का देकर मचान को गिरा दिया। जंगली हाथियों के झुंड को देखकर किसान अन्नू केवट ने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल अन्नू केवट को मानपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर रविवार सुबह वन विभाग, बांधवगढ़ नेशनल पार्क और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेंद्र त्रिपाठी/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in