उपराष्ट्रपति ने जल संरक्षण के क्षेत्र में सागर जिले को किया पुरस्कृत
उपराष्ट्रपति ने जल संरक्षण के क्षेत्र में सागर जिले को किया पुरस्कृत

उपराष्ट्रपति ने जल संरक्षण के क्षेत्र में सागर जिले को किया पुरस्कृत

सागर, 12 नवम्बर (हि.स.)। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित जल संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार वितरण का दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सागर जिले को दो पुरस्कर प्राप्त हुए। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किये गये। जिला पंचायत सीईओ डॉ. इच्छित गढ़पाले ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया नई दिल्ली में 11 एवं 12 नवम्बर को द्वितीय नेशनल वाटर अवार्ड का आयोजन किया गया। सागर जिले को जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कलेक्टर दीपक सिंह को तृतीय पुरस्कार तथा पिपरिया गोपाल ग्राम पंचायत के सरपंच कौशल किशोर कपस्या को जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार से उपराष्ट्रपति वेकैया नायडू एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के द्वारा नवाजा गया। कलेक्टर दीपक सिंह ने सम्पूर्ण ग्रामीण विकास की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुये भविष्य में ऐसे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in