उज्जैनः अरिहंत इंडस्ट्रीज में दीवार गिरने से मजदूर की मौत
उज्जैनः अरिहंत इंडस्ट्रीज में दीवार गिरने से मजदूर की मौत

उज्जैनः अरिहंत इंडस्ट्रीज में दीवार गिरने से मजदूर की मौत

उज्जैन, 22 नवम्बर (हि.स.)। शहर के नागझिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उद्योगपुरी में स्थित अरिहंत इण्डस्ट्री की दीवार गिरने से रविवार सुबह मजदूर की मौत हो गई। साथी मजदूरों ने उसे मलबे से बाहर निकाला। जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, उद्योगपुरी में अरिहंत इण्डस्ट्री नाम से वेयर हाउस का संचालन जावरा के चंद्रप्रकाश द्वारा किया जाता है। इण्डस्ट्री में गेहूं का स्टॉक भरा हुआ है। रविवार सुबह करीब आठ बजे एक मजदूर गेहूं के कट्टे निकाल रहा था। उसी दौरान अचानक इण्डस्ट्री की दीवार भरभराकर मजदूर के ऊपर गिर गई। आवाज सुनकर अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे। इस दौरान मलबे के नीचे साथी मजदूर को दबा देखा। जिसे बमुश्किल बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय राहुल पुत्र कमलेशश्री पासवाल के रूप में हुई है। वह बिहार का रहने वाला था। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की और मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। बताया जा रहा है कि राहुल रोजगार की तलाश में तीन माह पहले बिहार से 12 साथियों के साथ उज्जैन आया था और नागझिरी उद्योगपुरी में अरिहंत इण्डस्ट्री पर काम की तलाश में पहुंचा था। उसके बाद से ही वह यहां काम कर रहा था। बताया यह भी गया है कि मृतक मजदूर के चार बच्चे हैं। हिन्दुस्थान समाचार / गजेंद्र सिंह तोमर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in