इतिहास में पहली बार सभी 27 सीटें जीतेगी भाजपा: रविंद्र यति

इतिहास में पहली बार सभी 27 सीटें जीतेगी भाजपा: रविंद्र यति
इतिहास में पहली बार सभी 27 सीटें जीतेगी भाजपा: रविंद्र यति

-25 से 27 सितंबर तक चलेगा महाजनसंपर्क अभियान बुरहानपुर, 20 सितम्बर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी बुरहानपुर द्वारा नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में 25 से 27 सितंबर तक चलने महाजनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता घर घर पहुंचकर यह बताएंगे कि भाजपा को वोट क्यों दे। इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि उपचुनाव में हम पूरी 27 सीटें जीतेंगे। यह बात रविवार दोपहर एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में भोपाल से आये भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंध समिति के सदस्य रविंद्रजी यति ने कही। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन है। इस दौरान नेपानगर विधानसभा में 25,26 और 27 सितंबर को तीन दिन तक महाजनसंपर्क अभियान चलेगा। सीएम से लेकर सांसद, विधायक, मंत्री, पूर्व मंत्री तक इस अभियान में सहभागिता करेंगे। सभी किसी न किसी बूथ पर जाकर लोगों से बात करेंगे। कार्यकर्ता स्टीकर, बैनर, पोस्टर लगाएंगे। जनता के समक्ष सरकार को क्यों वोट दें यह विषय रखा जाएगा। क्योंकि प्रदेश में स्थिर सरकार बनी हुई है न कि 15 माह की सरकार। कमलनाथ और शिवराजसिंह के कामों की तुलना नहीं की जा सकती। कमलनाथ की तुलना में शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में विकास ही विकास किया है। यह बात हम प्रत्येक परिवार में जाकर बताएंगे। जितनी योजनाएं चल रही है उससे तुलना की जा सकती है कि भाजपा ने किस तरह प्रदेश का विकास किया और आमजन को योजनाओं का लाभ दिया है। प्रत्येक कार्यकर्ता भी यह बात प्रत्येक बूथ, परिवार में जाकर बताएंगे। इस तरह के कार्यक्रम चुनाव तक जारी रहेंगे। सभाएं होगी। हम जीत की तरफ बढेंगे। जैसे ही चुनाव आयोग तारीख तय करेगा हमारी तैयारियां भी तेज हो जाएगी। कार्यकर्ता कमर कसकर चुनाव के लिए तैयार इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव में नेपानगर से हमारी जीत सुनिश्चित है, क्योंकि यहाँ कांग्रेस सरकार ने विधायक की नहीं सुनी। 15 महीने में एक भी विकास कार्य नहीं किया। जिससे जनता भी त्रस्त हो गई। हम लोगों के बीच पहुंचकर बताएंगे कि उन्हें भाजपा को वोट क्यों करना है। प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान की सरकार है जो स्थिर है। हमारी एक गलती प्रदेश के विकास की गति को रोक सकती है। इसलिए हम आमजन को इस स्थिति से अवगत कराएंगे। भाजपा की जीत तय है। हिन्दुस्थान समाचार/निलेश जूनागढ़े/राजूू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in