आज शाम को निकलेगी भगवान महाकाल की शाही सवारी
आज शाम को निकलेगी भगवान महाकाल की शाही सवारी

आज शाम को निकलेगी भगवान महाकाल की शाही सवारी

उज्जैन, 17 अगस्त (हि.स.)। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी आज (सोमवार को) शाम 4 बजे महाकाल मंदिर से परिवर्तित मार्ग से निकाली जायेगी। सावन-भादौ मास में निकलने वाली सात सवारियों के क्रम में यह अंतिम सवारी है, जिसमें भगवान महाकाल पालकी में सवार होकर नगर का भ्रमण करेंगे और श्रद्धालुओं का हाल जानेंगे। शाम को चार बजे महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल का विशेष पूजन होगा। इसके बाद सवारी परिवर्तित मार्ग अनुसार महाकालेश्वर मन्दिर से बड़ा गणेश मन्दिर होते हुए हरसिद्धि मन्दिर चौराहा पहुंचेगी। यहां से झालरिया मठ और बालमुकुंद आश्रम होते हुए सवारी रामघाट पर पहुंचेगी। रामघाट पर पूजन-अर्चन के पश्चात सवारी रामानुजकोट, हरसिद्धि की पाल होते हुए हरसिद्धि मन्दिर मार्ग, बड़ा गणेश मन्दिर के सामने से होती हुई पुन: महाकालेश्वर मन्दिर पहुंचेगी। सवारी का लाईव प्रसारण विभिन्न चैनलों द्वारा किया जायेगा। कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने श्रद्धालुओं से आग्रह किय है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर वे सवारी देखने के लिये घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव को ध्यान में रखते हुए सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे घरों में ही रहकर भगवान महाकाल की सवारी के लाईव दर्शन का लाभ लें। गौरतलब है कि श्रावण-भादौ मास में भगवान महाकाल की सवारी निकलने की परंपरा करीब 300 साल पुरानी है। सिंधिया राजवंश ने भगवान महाकाल की सवारी निकालने की शुरुआत की थी। तब से आज तक इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। सावन-भादौ मास में भगवान महाकाल की सात सवारियां निकाली जाती हैं। अब तक सावन-भादौ की छह सवारियां प्रत्येक सोमवार को निकल चुकी हैं। अब अंतिम एवं शाही सवारी आज निकलेगी, जिसमें सिंधिया राज परिवार की तरह से महाराज ज्योतिरादित्य सिंधियां शामिल होंगे और राजघाट पर भगवान महाकाल का पूजन करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in