आगर-मालवा : मुख्यमंत्री चौहान ने 36.55 लाख के पांच निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन
आगर-मालवा : मुख्यमंत्री चौहान ने 36.55 लाख के पांच निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

आगर-मालवा : मुख्यमंत्री चौहान ने 36.55 लाख के पांच निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

आगर-मालवा, 22 नवम्बर (हि.स.) । प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को आगर मालवा जिले के गो-अभ्यारण्य सालरिया में अपने प्रवास के दौरान 36 लाख 55 हजार के 5 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन कार्यों में नवीन तालाब कामधेनु फरसपुरा लागत 14.61 लाख रुपए, सेमली के रास्ते पर फरसपुरा चेकडेम निर्माण कार्य लागत 9.33 लाख रुपए, डगआउट पौण्ड निर्माण अनुसंधान केन्द्र के पास एवं आवासीय परिसर के पास गो-अभ्यारण्य फसरपुरा लागत 3.33-3.33 लाख रुपए तथा कन्टूर ट्रेंच निर्माण कार्य गौ-शाला के रास्ते के पास लागत 5.95 लाख रुपए शामिल है। इस दौरान पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. महेन्द्रसिंह सिसौदिया, स्वामी अखिलेश्वरानंदजी, डॉ अवधेश पुरी जी महाराज, पूर्व अध्यक्ष गौ-संवर्द्धन बोर्ड एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य मेघराज जैन, सांसदगण सहित अन्य गणमान्य नागरिक तथा अधिकारीगण मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in