अशोकनगर को बनाया जाएगा स्मार्ट सिटी : शिवराज
अशोकनगर को बनाया जाएगा स्मार्ट सिटी : शिवराज

अशोकनगर को बनाया जाएगा स्मार्ट सिटी : शिवराज

मुख्यमंत्री ने अशोकनगर में 244.92 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास अशोकनगर, 24 सितम्बर (हि.स.) । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 3 वर्षों में प्रदेश का कोई भी घर कच्चा नहीं रहेगा, सरकार द्वारा आवास योजनाओं के अंतर्गत पक्के घर बनाने के लिए सहायता दी जा रही है। अब प्रदेश में गरीब, मजदूर, किसानों को किसी बात की चिंता नहीं करनी पड़ेगी, उनकी चिंता सरकार कर रही है। प्रदेश में संबल योजना को पुन: प्रारंभ किया गया है, यह गरीबों का सुरक्षा चक्र है। इसके माध्यम से विभिन्न प्रकार की सहायता गरीबों को उपलब्ध कराई जा रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को अशोकनगर जिले के राजपुर में विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यक्रम में कुल 244.92 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। अशोकनगर होगा स्मार्ट सिटी मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में घोषणा की कि अशोकनगर को स्मार्ट सिटी बनाएंगे। यहां योजना के प्रावधानों के अनुरूप सारी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने अशोकनगर में आगामी वर्ष में कृषि महाविद्यालय खोले जाने की भी घोषणा की। जनता के कल्याण के लिए पैसे की कमी नहीं आने दी जाएगी मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोविड संकट के चलते प्रदेश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है, परन्तु जनता के कल्याण एवं प्रदेश के विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। आवश्यकता होगी तो सरकार कर्ज लेकर कार्य कराएगी। प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान द्वारा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित किया। 40 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं 455 को 'हीयरिंग एड ' मशीन वितरित की गई। इस अवसर पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, जजपाल सिंह जज्जी, उमेश रघुवंशी, कलेक्टर अभय वर्मा आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in