अपडेट.. हरियाणा में मासूम बच्ची से हुई दरिंदगी की घटना हृदय विदारक : शिवराज
अपडेट.. हरियाणा में मासूम बच्ची से हुई दरिंदगी की घटना हृदय विदारक : शिवराज

अपडेट.. हरियाणा में मासूम बच्ची से हुई दरिंदगी की घटना हृदय विदारक : शिवराज

मुख्यमंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से चर्चा की, प्रभावित परिवार को दी चार लाख की सहायता भोपाल, 22 दिसम्बर (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के झज्जर शहर में रविवार की रात्रि एक अपराधी द्वारा 5 साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी की घटना को हृदय विदारक और निंदनीय बताया। मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से चर्चा कर प्रभावित परिवार की सहायता और घटना में लिप्त अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का आग्रह किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि अपराधी को सख्त सजा दी जायेगी। प्रभावित परिवार मध्यप्रदेश के दमोह जिले का रहने वाला है, जो हरियाणा में निवास कर रहा था। इस घटना के सिलसिले में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एडीजी अनंत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल हरियाणा जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवार के मुखिया से बात की है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पुलिस दल को तत्काल झज्जर जाने के निर्देश दिए गए हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने तात्कालिक सहायता के तौर पर प्रभावित परिवार को चार लाख रुपये की राशि मंजूर की है। मुख्यमंत्री चौहान ने आज कैबिनेट बैठक के पहले मंत्रियों को इस घटना और प्रभावित परिवार को दी जा रही सहायता की जानकारी दी और कहा कि परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in