अपडेट.. शिवपुरी के पोहरी के पास भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत
अपडेट.. शिवपुरी के पोहरी के पास भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत

अपडेट.. शिवपुरी के पोहरी के पास भीषण सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत

शिवपुरी, 13 नवम्बर (हि.स.)। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ककरा गाँव के पास शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस से घायलों को पोहरी अस्पताल लाया गया, जहां कई घायलों की स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें जिला चिकित्सालय शिवपुरी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी राजेश सिंह चंदेल जिला चिकित्सालय पहुंच गए हैं जहां घायलों की बेहतर इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है। जानकारी के अनुसार विजयपुर तहसील के ढोंढरीखुर्द और ढोंढरीकला गाँव के गुर्जर समाज के लोग शुक्रवार को कराहल तहसील के मोरावन में गमी में शामिल होने गए थे। मोरावन से लौटते समय पोहरी-श्योपुर रोड पर ककरा गाँव के पास शुक्रवार की शाम करीब 6.45 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप में सवार करीब 30 लोगों में से 8 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 02 लोगों ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। मृतकों में 4 महिलाएं, 05 पुरुष और एक ढाई साल की बच्ची है। वहीं, 20 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 12 से अधिक लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। भीषण हादसे में इन लोगों की गई जान- 1.भारत सिंह पुत्र गोपी गुर्जर उम्र 40 साल 2.जगमोहन पुत्र कुंवर पाल गुर्जर उम्र 50 3.जगमोहन सिंह पुत्र महाराज सिंह गुर्जर उम्र 60 4. गब्बर सिंह पुत्र कुंवर पाल सिंह गुर्जर उम्र 45 5.दुर्गाबाई पत्नी गजब सिंह गुर्जर 28 6.कुंवारी प्रत्या पुत्री गजब सिंह गुर्जर उम्र 4 साल 7. कमलाबाई पत्नी टीका राम गुर्जर उम्र 50 8.मुन्नी पत्नी दीवान सिंह गुर्जर उम्र 50 9.नरोत्तम सिंह पुत्र गोपी गुर्जर उम्र 45 साल 10.हरी विलास पुत्र बद्री गुर्जर उम्र 50 हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in