अनूपपुर: दुधर्टना में मृत युवकों के परिवार से मिले  मंत्री बिसाहूलाल सिंह, बंधाया ढांढ़स
अनूपपुर: दुधर्टना में मृत युवकों के परिवार से मिले मंत्री बिसाहूलाल सिंह, बंधाया ढांढ़स

अनूपपुर: दुधर्टना में मृत युवकों के परिवार से मिले मंत्री बिसाहूलाल सिंह, बंधाया ढांढ़स

कार्यकर्ता कामता प्रसाद सोनी के आकस्मिक निधन पर जताय शोक अनूपपुर, 08 नवंबर (हि.स.)। शनिवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में मृतक दोनों युवकों के निवास रविवार को खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने पहुंचकर उनके परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया एवं शोक संवेदना व्यक्त की। ग्राम मेडिय़ारास निवासी नर्मदा प्रसाद पटेल के सुपुत्र आशीष पटेल का हार्वेस्टर से दुर्घटना होने से दुखद निधन हो गया था। मंत्री बिसाहूलाल सिंह युवक के परिजनों से मिले। वहीं, अन्य युवक रामप्रसाद कोल के पिता स्व. हंसूलाल कोल, राममिलन कोल के घरों में जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनो को ढांढ़स बधाते हुए मंत्री सिंह ने मृतको की आत्मिक शांति एवं परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। ग्राम अमिलिहा निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कामता प्रसाद सोनी का आकस्मिक निधन हो गया था। मंत्री बिसाहूलालसिंह ने उनके शोक संतप्त परिजन जनो को ढांढ़स बंधाया और सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, रामनारायण उरमलिया, अरविन्द मिश्रा, चन्द्रिका द्विवेदी, सियालाल कोल, कमलाकांत पटेल, मण्डल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ विश्वकर्मा, अनिल पटेल,पुरुषोत्तम पटेल उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in