अनूपपुर के युवाओं में भरपूर संस्कार - राजेन्द्र शुक्ला
अनूपपुर के युवाओं में भरपूर संस्कार - राजेन्द्र शुक्ला

अनूपपुर के युवाओं में भरपूर संस्कार - राजेन्द्र शुक्ला

बूढी माता मन्दिर में किया कन्या पूजन, हवन अनूपपुर, 25 अक्टूबर (हि.स.)। नवरात्रि पर्व के नवमीं पर जिला मुख्यालय की पुरानी बस्ती स्थित बूढ़ी माई मन्दिर में रविवार को पूर्व मंत्री एवं उपचुनाव प्रभारी राजेन्द्र शुक्ला ने माता रानी की श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना कर विश्व शांति तथा देश के कल्याण के लिये प्रार्थना की। नवमी पर्व पर मप्र गौ संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय,नमो एप संभागीय संयोजक एवं उप चुनाव मीडिया प्रभारी मनोज द्विवेदी सहित प्रसिद्ध बूढ़ी माता मन्दिर में आनंद राम गौतम पुजारी ने पूजन करवाई। पूर्व मंत्री ने नौ देवी स्वरुपा कन्याओं की विधिवत पूजा कर उन्हे भोजन करा हवन कर प्रसाद ग्रहण किया। मन्दिर में युवाओं की सक्रियता, सेवाभाव देख उन्होंने अनूपपुर के युवाओं में संस्कार तथा सेवा भाव सराहना की और कहा यह उनके माता - पिता की कड़ी तपस्या का सुफल है। जिस देश के युवाओं में संस्कार, सेवा, समर्पण तथा संवेदना के दर्शन होते हैं, वह देश अत्यंत मजबूत होता है। उन्होंने सभी लोगों के साथ प्रदेश एवं देश वासियों को नवरात्रि तथा विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएँ दी। इस दौरान कमलेश पिंटू तिवारी,विनोद मिश्रा सहित अन्य जनो से मंदिर के बारे में जानकारी ली। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in