अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग सम्पन्न
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग सम्पन्न

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग सम्पन्न

जबलपुर, 19 दिसम्बर (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सिहोरा में नगर अभ्यास वर्ग कार्यक्रम शनिवार को वायपास स्थिति रुक्मिणी पैलेस हाल में सम्पन्न हुआ। प्रांत संगठन मंत्री निधीश नरेंद्रन, प्रान्त सह संगठन मंत्री विपिन गुप्ता, प्रदेश मंत्री सुमन यादव, प्रदेश सह मंत्री अंकिता विश्वकर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान प्रांत प्रमुख संकल्प जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अभ्यास वर्ग में 132 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक सभी सत्रों में उपस्थित होकर देश समाज संगठन के विषयों पर चर्चा की। अभ्यास वर्ग के दौरान सभी लोगों ने सामूहिक भोजन कर थाली में "नो-वेस्ट फ़ूड" का संकल्प लिया और थाली में एक भी अन्य का दाना नहीं छोड़ा। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों के माध्यम से सभी छात्र - छात्राये कार्यकर्ताओं को सभी के परिचय देते हुए कार्यक्रम को अवगत कराया। नगर अभ्यास वर्ग के अंत में सिहोरा नगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। हिन्दुस्थान समाचार /ददन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in