युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया
युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया

युवा कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया

नरसिंहपुर, 16 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और कमजोर वर्ग पर बढ़ते अन्याय का विरोध करते हुए युवा कांग्रेस ने गुरुवार को सुभाष पार्क पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस के युवा नेता और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार की नीतियों को गरीब विरोधी बताया। युवा कांग्रेस विधानसभा नरसिंहपुर के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के संबंध में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि गुना में दलित किसान के परिवार के साथ भाजपा सरकार के आदेश पर पुलिस द्वारा मारपीट के बाद,किसान ने पत्नी सहित जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है,ये बेहद संगीन मामला है और ये दर्शाता है फिर से किसान विरोधी मुख्यमंत्री शिवराज का जंगलराज शुरू हो गया है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथिलीशरण तिवारी, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू के अलावा बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस नरसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in