yoga-practice-on-the-second-day-of-narmada-birthday
yoga-practice-on-the-second-day-of-narmada-birthday

नर्मदा जन्मोत्सव के दूसरे दिन योगाभ्यास

अनूपपुर, 19 फरवरी (हि.स.)। माँ नर्मदा की पावन भूमि अमरकंटक में माँ नर्मदा जन्मोत्सव के आयोजन के दूसरे दिन शुक्रवार को स्वस्थ मन एवं स्वस्थ शरीर की कामना के साथ योगाभ्यास का समापन हो गया। दो दिन चले योगाभ्यास में करीब 360 बालक-बालिकाओं ने योगा की विभिन्न क्रियाओं को किया और स्वास्थ्य लाभ लिया। बालक-बालिकाओं के इस योगाभ्यास में नागरिक भी शामिल हुए। मत्स्योद्योग सहायक संचालक शिवेन्द्र सिंह परिहार एवं यूडीटी जितेन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविदयालय के योगा के सहायक प्राध्यापक डाॅ. श्याम सुन्दर पाल एवं उनकी टीम ने बालक-बालिकाओं को योग की विविध क्रियाओं से परिचित कराया। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in