when-the-police-started-arresting-the-workers-then-the-congressmen-got-upset
when-the-police-started-arresting-the-workers-then-the-congressmen-got-upset

कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार करना शुरू किया तो बिफरे कांग्रेसी

गुना, 11 जून (हि.स.)। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और निरंतर आसमान छूती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने शुक्रवार को साइकिल रैली निकलकर प्रदर्शन किया। इस दौरान दो बार पुलिस से प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर सभी को गिरफ्तार कर कोतवाली में बिठा दिया। पेट्रोल पंप पर जैसे ही पुलिस ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार करना शुरू किया, सभी कांग्रेसी मुख्य सडक़ पर आ गए और जाम लगाने का प्रयास किया। कांग्रेस द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोंग्रेसी शास्त्री पार्क पर इकट्ठे हुए, यहाँ से सभी साइकिल पर सवार होकर रैली के रूप में निकले। जैसे ही रैली सुगन चौराहे पर पहुंची, यहाँ पुलिस ने बेरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इससे नाराज कांग्रेसियों ने बहस शुरू कर दी और रास्ता खोलने को कहा। पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी तक हुई। 5 मिनट तक ये झड़प चलती रही। बेरिकेड हटने के बाद रैली आगे बढ़ती हुई हनुमान चौराहे पर पहुंची। यह फिर पुलिस ने रैली को रोक दिया। कोंग्रेसी बिफर गए और पेट्रोल पंप पर जाने की जिद पर अड़े रहे। यहाँ से आगे बढक़र पुलिस पेट्रोल पंप की और रवाना हुए। इस बीच रास्ते में 3 बार पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन कांग्रेसी नहीं माने। रोका टोकी के बीच सभी आंदोलनकारी पुलिस पेट्रोल पंप पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी की।पेट्रोल पंप पर पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को पुलिस की गाडी में बिठाना शुरू कर दिया। इसी बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय बुरी तरह नाराज हो उठे। उन्होंने पुलिस से कहा कि किस जुर्म में आप गिरफ्तार कर रहे हो। पूरे प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है। इस तरह से आप गिरफ्तार नहीं कर सकते। उनके इतना कहते ही पुलिस की गाडी में बैठे कार्यकर्त्ता भी नीचे उतर आये और सभी ने मुख्य सडक़ पर जाम लगा दिया। मुख्य सडक़ पर आते ही पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस की गाडिय़ों में बिठाना शुरू कर दिया और सभी को कोतवाली ले आये। यहाँ भी लगभग एक घंटे तक कांग्रेसी नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने सभी पर 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कुछ देर कोतवाली में बैठे के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। पुलिस ने 52 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in