western-railway-workers-union39s-gradual-hunger-strike-continued-for-the-second-day
western-railway-workers-union39s-gradual-hunger-strike-continued-for-the-second-day

वेस्टर्न रेेलवे मजदूर संघ की क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही

रतलाम, 11 फरवरी (हि.स.)। वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ द्वारा मंडल पर कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की निम्न ज्वलंत समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर की गई क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रही। मीडिया प्रभारी गौरव दुबे ने बताया वे.रे. मज़दूर संघ के मण्डल मंत्री बीके गर्ग व मण्डल अध्यक्ष रफीक मंसूरी का नेतृत्व में मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय पर लगातार दूसरे दिन प्रात: 10 बजे से सायं 7 बजे तक भूख हड़ताल जारी रही। गर्ग ने कहा अगर हमारी जायज मांगे पूरी नहीं हुई तो यह क्रमिक भूख हड़ताल अनिश्चितकाल तक चल सकती है। मंसूरी ने कहा कर्मचारियों को पदोन्नति मिलनी चाहिये उनका बेवजह शोषण नहीं होना चाहिये। हड़ताल के दूसरे दिन विभिन्न विभागों के 8 कर्मचारियों गौरव दुबे, अरविंद शर्मा, गौरव संत, इमरान खान, आशाराम मीणा, योगेश पाल,राजेश बन्तोडिया,अखिल शर्मा द्वारा भूख हड़ताल की गई। गार्ड एसोशिएशन के सचिव के.सी. गोयल ,महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने भूख हड़ताल में अपना समर्थन दिया, साथ ही स्टेशन मास्टर एसोशिएशन के विकास बडोले, विनय सिंह,माया यादव व रनिंग की एलारसा के शिवनाथ बघेल,जे.के. वर्मा, हितेश शाह द्वारा भी भूख हड़ताल को समर्थन दिया गया। इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष अतुल राठौर,संयुक्त मण्डल मंत्री चंपालाल गड़वानी,सहायक मण्डल मंत्री दीपक भारद्वाज व प्रताप गिरी, गौरव ठाकुर,हिमांशु पेटारे,संजय कुमार, पवन मिश्रा ,राजेन्द्र चौधरी,आशाराम मीणा,धीरज प्रजापति,महेन्द्र राठौर,नवनीत कुशवाह,नवीन पाल, सुरेश पांडे, चाँद खान,संजय यादव, नवदीप भारद्वाज सहित भारी संख्या में मज़दूर संघ पदाधिकारी व रेलकर्मी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन व हड़ताल में मौज़ूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in