western-railway-trade-union-hunger-strike-ends-on-demand
western-railway-trade-union-hunger-strike-ends-on-demand

मांगे पूरी होने पर वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ की भूख हड़ताल समाप्त

रतलाम, 16 फरवरी (हि.स.)। वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ द्वारा रतलाम मंडल पर कार्यरत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की निम्न ज्वलंत समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर की गई क्रमिक भूख हड़ताल मंगलवार को संगठन के नेताओं को ज्यूस पिलाकर समाप्त की। मीडिया प्रभारी गौरव दुबे ने बताया सोमवार को वेस्टर्न रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल द्वारा मज़दूर संघ के अध्यक्ष शरीफ खान पठान से बात करके भूख हड़ताल की सारी मांगों को मानते हुए खत्म करने को कहा था। मंगलवार को रतलाम में मण्डल मंत्री बी.के. गर्ग व रफीक मंसूरी के नेतृत्व में चल रही भूख हड़ताल को मण्डल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता द्वारा चर्चा कर वरिष्ट मण्डल कार्मिक अधिकारी हर्षद वाणिया ने लिखित में 10 मांगों की मंजूरी का पत्र देकर दोपहर 1 बजे भूख हड़ताल खत्म करवाई। आज की भूख हड़ताल रफीक मंसूरी,चंपालाल गंगवानी, वाजिद खान, गौरव दुबे, मोहित टांक पहलवान, अख्तर हुसैन, गौरव भटनागर,जोधराव मालव को ज्यूस पिलाकर खत्म की गई । एन.एफ.आई .आर के महामंत्री डा. एम राघ्वैया ने मण्डल के मजदूर संघ पदाधिकारियों को बधाई दी। गर्ग ने कहा यह संगठन की बहुत बड़ी जीत है मण्डल के सभी कर्मचारियों की जीत है हमने कर्मचारियों की जायज मांगों के लिये यह हड़ताल करी थी जिसमें सभी का सहयोग व समर्थन मिला। हमारा संगठन सभी वर्गों के लिये काम करता है और अन्याय के खिलाफ हमेशा आवाज उठाता रहेगा। मज़दूर संघ की 10 सूत्री मांगे जो मंजूर हुई 10 प्रतिशत इंटेक कोटा की कार्यवाही की जायेगी, अप्रेंटिसों के स्टायफंड में संशोधन किया जायेगा, मंडल रेल कार्यालय में कर्मचारियों के लिये पेय जल व्यवस्था, ट्रेकमेन ग्रेड 1 में 15मार्च तक पदोन्नति दी जायेगी, स्पाट्स ग्राउंड पर कार्यमुक्त करने पर सहमति बनी , रेल आवासों की उचित मरम्मत, रख रखाव व मण्डल के इंस्टीटयुट्स का बेहतर रखरखाव ,गार्ड रेंकर कोटा चयन की कार्यवाही की जायेगी ,रतलाम यातायात विभाग में स्टेशन ग्रेड पे 4600 रुपये गार्ड(पेसेन्जर) व एस.एस.ई केरीज व वेगन में पदोन्नति की जायेगी ,अन्य मण्डलों से पी.पी/ ट्रेकमेन कर्मचारियों को रतलाम मण्डल के लिये कार्यमुक्त किया जाएगा, विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (जी.डी.सी.ई) विसंगतियों की जांच कर रद्द किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारीणी सदस्य कैलाश नागदा,गौरव संत, हिमांशु पेटारे,गौरव ठाकुर,आशाराम मीणा,दीपक गुप्ता,राजेन्द्र चौधरी,इमरान खान,मनीष जोशी,नवनीत कुशवाह,संजय यादव,योगेश पाल, महेंद्र राठौर,नवीन पाल,अशोक टंडन, मनोज खरे,विकास राठौर,राकेश पांडे, राजेश बन्तोडिया सहित अन्य मौज़ूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in