आने वाला उपचुनाव प्रदेश की प्रगति व दुरावस्था के बीच का चुनावः विष्णुदत्त शर्मा

आने वाला उपचुनाव प्रदेश की प्रगति व दुरावस्था के बीच का चुनावः विष्णुदत्त शर्मा
आने वाला उपचुनाव प्रदेश की प्रगति व दुरावस्था के बीच का चुनावः विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 11 जून (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में 11 विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के विकास को ठप कर दिया था। इस सरकार ने चंबल एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट से भिंड को बाहर कर दिया और पूरे प्रोजेक्ट को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया था। उन्होंने कहा आने वाले उपचुनाव प्रदेश की प्रगति और दुरावस्था के बीच के चुनाव हैं। प्रदेश के विकास के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। कांग्रेस में नहीं कोई नेता शर्मा ने कहा कांग्रेस की सरकार ने हमारे कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया। अब हमारी सरकार बनने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं का खोया सम्मान वापस आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में दिग्विजय सिंह के षडयंत्रों ने कमलनाथ के राजनीतिक वजूद को ही समाप्त कर दिया। आज की स्थिति में कांग्रेस में सिर्फ एक नेता बचा है और वो है दिग्विजयसिंह। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ती है, तो उसे वोट कौन देगा? कांग्रेस का बंटाढार होना तय है। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जिसे लोगों का विश्वास हासिल है और जनता हमारे प्रति आस्था रखती है। पार्टी के प्रति जनता के अनुराग को इस तथ्य से समझा जा सकता है कि कल जब हमारे केंद्रीय मत्री नितिन गडकरी ने वर्चुअल रैली को संबोधित किया, तो उसे 65 लाख, 64 हजार से ज्यादा लोगों ने सुना था। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश तोमर/मयंक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in