- नावथा, सोनुद में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष बुरहानपुर, 26 जुलाई (हि.स.)। नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर के इस्तीफे के बाद खाली हुई नेपानगर विधानसभा सीट को लेकर अब भाजपा में कार्यकर्ताओं से संपर्क कर जमीन तलाशना शुरू कर दिया है। इसी के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ग्राम नावथा और सोनुद पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान जिलाध्यक्ष लधवे ने कहा कि नेपानगर विधानसभा सीट पहले भी भाजपा की थी। इस बार जरूर यहां कांग्रेस आ गई, लेकिन अब हर कार्यकर्ता को पूरी लगन और मेहनत से पार्टी को यह सीट जिताकर देना है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि इस बार नेपानगर विधानसभा से भाजपा ही जीतेगी। इस दौरान उनके साथ नेपानगर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे भी थे। पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य पहुंचे धुलकोट भाजपा इस बार नेपानगर विधानसभा सीट अपने हाथ से जाने देना नहीं चाहती। इसलिए प्रत्याशी तय होने से पहले आदिवासियों को एकजूट करने की कोशिश की जा रही है। यही कारण है कि मैदान में आदिवासी नेताओं को भी उतारा जा रहा है। आदिवासी नेता एवं पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य आदिवासियों के बीच पहुंचे और उपचुनाव में भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाने का आव्हान किया। पूर्व मंत्री आर्य भी पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच, गनसिंह पटेल के घर शोक संवेदना व्यक्त शनिवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य ने नेपानगर के ग्राम चिखलिया, धूलकोट में आदिवासी नेता गनसिंग पटेल के निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की। आर्य ने स्थानीय कार्यकर्ताओ से भेंट भी की। साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे ने नेपानगर विधानसभा के ग्राम धूलकोट, बोरी, चिखलिया का दौरा कर कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनार सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष दीपक सोलंकी, भागीरथ प्रजापति, नत्थू सरपंच, गुलाब मुजाल्दा, डोंगर सिंग, सुमित अग्रवाल, सरपंच यूनुस भाई, निम्बू भाई, सुखलाल भाई सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। बूथ लेवल तक हुआ समितियों का गठन नेपानगर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तैयारियां जोरों पर है। नेपानगर विधानसभा के पांचों मंडलों में बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समितियो की नियुक्ति पूर्व में ही हो चुकी है। प्रतिदिन सारे बूथ अध्यक्षों से पार्टी कार्यालय में स्थापित कॉल सेंटर के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र के पांचो मंडलो को सेक्टर में बांटने की भी योजना है, जिससे कि कार्य करने में सुविधा हो। प्रतिदिन वरिष्ठ नेता गण नेपानगर विधानसभा के सारे बूथ अध्यक्षो एवम बूथ समितियों से सतत संपर्क में है तथा प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उप चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने हेतु पूरी शक्ति से खड़ा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि विगत दिनों प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार के सौ दिन पूरे होने पर पूरे जिले में 100 बैठकों का आयोजन किया गया। नेपा विधानसभा क्षेत्र के 5 मंडलो में भी 50 मीटिंगों का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं ने पहुंचकर कार्यकर्ता एवं आम जन को शिवराज सरकार की सौ दिन की उपलब्धियों के विषय में बताया। दौरा करने वाले वरिष्ठ नेताओं में पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, विजय गुप्ता, दिलीप श्रॉफ, अतुल पटेल, अनिल भोसले, ज्ञानेश्वर पाटिल, मंजू दादू, राजू पाटीदार, मनोज माने, योगेश्वर पाटिल, गोपाल सिंह चौहान आदि प्रमुख नेता शामिल है। विगत दिनों प्रदेश के पूर्व मंत्री अंतर सिंह आर्य ने भी नेपा विधानसभा का दौरा कर कार्यकर्ताओं से भेंट की। साथ ही जिलाध्यक्ष मनोज लधवे एवम जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजू शिवहरे ने भी नेपा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर कार्यकर्ताओं से भेंट की तथा उपचुनाव को लेकर चर्चा की। हिन्दुस्थान समाचार/निलेश जूनागढ़े/राजूू ................-hindusthansamachar.in