रतलाम स्थापना दिवस पर निकलेगी वाहन रैली

vehicle-rally-will-be-launched-on-ratlam-foundation-day
vehicle-rally-will-be-launched-on-ratlam-foundation-day

रतलाम, 14 फरवरी (हि.स.)। रतलाम की स्थापना बंसत पचमी के पावन दिन पर हुई थी। रत्नपूरी स्थापना उत्सव समिति प्रतिवर्ष जय रतलाम वाहन रैली का आयोजन कर हमारे नगर का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से नगरवासियों के साथ मनाती आ रही है। इस बार भी स्थापना दिवस पर नगर वाहन रैली निकाली जाएगी। रत्नपुरी स्थापना समिति सरंक्षक पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 16 फरवरी को प्रात: 10 बजे महलवाड़ा से वाहन रैली जय रतलाम के उद्घोष एवं गीत के साथ निकाली जाएगी। रैली डालूमोदी बाजार, माणक चौक, घासबाजार, चोमुखीपुल, चांदनी चौक, बजाज खाना गणेश देवरी, रानीजी का मंदिर, शहर सराय, गायत्री टॉकीज रोड, सैलाना बस स्टैंड से जीपीओ बाल चिकित्सालय से लोकेन्द्र टाकीज, शहर सराय, अण्डागली से कॉलेज रोड होते हुए नगर निगम चोराहा पहुंचेगी, जहां स्थित महाराजा रतनसिंह जी की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर रैली का समापन होगा। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in