various-events-organized-on-international-women39s-day
various-events-organized-on-international-women39s-day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

सिवनी, 08 मार्च (हि.स.)। जिले में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सैफ्टीवॉक का आयोजन किया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिक्षा राजपूत ने प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनायें देते हुए आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना अनुसार महिला उधमिता के विकास हेतु बालिकाओं को प्रेरित किया गया साथ ही बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर रहकर महिला सशक्तिकरण के विषय पर समझाईश दी। जिला कार्यक्रम अधिकारी लक्ष्मी धुर्वे ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सर्वागीण विकास हेतु बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना, सुरक्षित शहरों के निर्माण के लिये सैफसिटी कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। महिला बाल विकास विभाग व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। इस दौरान सैफ्टीवॉक को जिला पंचायत अध्यक्ष मीना बिसेन, जनपद अध्यक्ष प्रतिक्षा राजपूत, अपर कलेक्टर सुनीता खंडाइत द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सैफ्टीवॉक कलेक्ट्रेट सिवनी से पुलिस ग्राउंड सिवनी तक आयोजित की गई। बताया गया कि बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके सीखाने साथ ही मार्शल आर्ट के क्षेत्र में रूचि रखने वाली बालिकाओं की प्रतिभाओं हेतु प्रशिक्षण अपराजिता का शुभारंभ आठ विकासखंडों में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के समन्वय से किया गया एवं स्थानीय नेशनल कोच राधिका कश्यप द्वारा बालिकाओं को कराते का प्रशिक्षण दिया गया तथा जिले के आठ विकासखंडों में अपराजिता कार्यक्रम के तहत चयनित शासकीय विद्यालयों में कक्षा 9 वी से 12 वीं तक की बालिकाओं के लिये 15 दिवस का आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार/रवि

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in