vaccination-of-frontline-workers-from-today-vaccine-will-be-installed-in-more-than-90-places-in-bhopal
vaccination-of-frontline-workers-from-today-vaccine-will-be-installed-in-more-than-90-places-in-bhopal

फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण आज से, भोपाल में 90 से अधिक जगहों पर लगेगी वैक्सीन

-सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा वैक्सीनेशन, संभाग आयुक्त और कलेक्टर को भी लगेगा वैक्सीन भोपाल, 08 फरवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण आज (सोमवार) से शुरू हो रहा है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में बनाए गए टीकाकरण केन्द्रों पर सुबह 10.30 बजे से फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी। फ्रंटलाइन वर्कर्स में राजस्व, पुलिस, पंचायत, जेल एवं होमगार्ड विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में सुबह 10:30 बजे से फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीनेशन शुरू किया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए भोपाल में 90 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट में बनाए गए केंद्र पर संभागायुक्त कवींद्र कियावत, कलेक्टर अविनाश लवानिया और अन्य प्रशासनिक अधिकारी सुबह 10:30 बजे वैक्सीन लगवाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, राजस्व, पुलिस, नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना गया है। इन सभी अधिकारी और कर्मचारियों का दूसरे चरण में वैक्सीनेशन होगा। हिन्दुस्थान समाचार/मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in